Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकोर्ट मैरिज करने पहुंचे दो समुदाय के युवक और युवती, लोगों ने...

कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दो समुदाय के युवक और युवती, लोगों ने जमकर किया हंगामा

देहरादून: दो समुदाय के युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने पहुंचे तो हंगमा हो गया| कोर्ट में युवती के परिजनों ने आपत्ति लगा दी। दोपहर से शाम तक कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस के अनुसार, माजरा निवासी समुदाय विशेष की युवती के परिजनों ने एक महीने पहले पटेलनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस ने युवती और उसके साथ एक युवक को थाने बुला लिया। पता चला कि दोनों प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें भेज दिया गया। 

इस बीच प्रेमी युगल ने एसडीएम कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने का प्रार्थनापत्र दे दिया। दोनों ने कहा था कि वे शादी के बाद धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे। कोर्ट ने शादी के लिए 23 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की थी। शुक्रवार को प्रेमी युगल शादी करने एसडीएम कोर्ट पहुंचा। तभी पता चला कि युवती के परिजनों ने वहां आपत्ति दाखिल कर दी है। ऐसे में कोर्ट ने मामले के निस्तारण के लिए 30 दिसंबर की तारीख दे दी। एसडीएम सदर कोर्ट से प्रेमी युगल बाहर निकला तो युवती पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। 

दोनों पक्षों के हंगामे के बीच प्रेमी युगल भी फंसा था। ऐसे में पुलिस ने उसे सुरक्षा घेरे में ले लिया और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला। कुछ देर बाद सीओ सदर की गाड़ी में बैठाकर दोनों को घर पहुंचाया गया।  हंगामे को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ लोग देर शाम तक कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे। आशंका थी कि कोई बाहर भी उनके साथ मारपीट कर सकता है। ऐसे में देर रात तक वहां पुलिस फोर्स तैनात रही। हालांकि, रात करीब आठ बजे कोर्ट परिसर खाली हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments