Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड25 जून तक उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

25 जून तक उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वही उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह से 24 जून को भी इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। मानसून को देखते हुए नदी किनारे रहने वालों और चार धाम यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। नॉर्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है जबकि साउथ वेस्ट मॉनसून अगले दो से 3 दिनों में पश्चिमी यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments