Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेशभर में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला

प्रदेशभर में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला

देहरादून: प्रदेश में 10 जुलाई तक इसी तरह की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जुलाई के आसपास प्रदेश के 4 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण सबसे नुकसान सड़कों को हुआ है। राज्य की 106 से अधिक सड़कों पर अभी भी आवाजाही बंद है| तमाम जिलों से आ रही भूस्खलन की खबरें और नदियों व नालों में उफान के कारण लोगों से यात्रा न करने और नदीकृनालों से दूर रहने की अपील की गई है।

चमोली में लगातार बारिश जारी है| छिनका के पास पहाड़ से लगातार मलवा आ रहा है जिससे बद्रीनाथ यात्रा रोक दी गई है| वहीं उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी बारिश होने व भूस्खलन से कई स्थानों पर गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग के बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

मनेरी के पास यमुनोत्री मार्ग बंद हो गया। उधर नैनीताल और हल्द्वानी में भी भारी बारिश से नुकसान की खबरें है। मल्लीताल जाने वाली सड़क का आधा हिस्सा धसने से इस मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। गोला नदी, शेर नाला और सूखी नदी का जलस्तर बढ़ गया है प्रशासन ने लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील की है।

हरिद्वार में भी बीती रात से भारी बारिश के कारण चैककृचैराहे जलमग्न हो गए हैं। लक्सर क्षेत्र में भारी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा हाईवे पर मलबा आने से यातायात ठप हो गयी है। राज्य की 106 सड़कें बारिश के कारण बंद हो गई है| रामनगर में धनगढ़ी नाले को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments