Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश से प्रदेश भर में जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश से प्रदेश भर में जनजीवन प्रभावित

देहरादून: मानसून सीजन में वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो देहरादून समेत आठ जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चमोली के मैठाणा व पागलनाला में बदरीनाथ राजमार्ग खतरनाक बना हुआ है। राज्य में 144 संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। 246 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों में खाद्यान्न समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का संकट गहराने लगा है।

वहीं अगर हरिद्वार की बात करें तो पिछले सप्ताह अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद गंगा का जलस्तर दो दिनों से शांत है। आज सुबह 6:00 बजे यह चेतावनी रेखा 293 मीटर से 70 सेंटीमीटर नीचे 292.30 पर था। हालांकि श्यामपुर व लक्सर क्षेत्र में गंगा अब कहर बरपा रही है और क‌ई जगहों पर तेजी से कटान करने के कारण ग्रामीण दहशत में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments