Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास किए...

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास किए जाएं हेलीपोर्ट्स और हेलीपेड्स विकसित: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में शीघ्र से शीघ्र हेलीपोर्ट्स हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, कहा कि जिन जनपदों में भूमि चिन्हित कर ली गई है, उनमें शीघ्र कार्य शुरू किए जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि एयर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास हेलीपोर्ट्स और हेलीपेड्स विकसित किए जाएं। उन्होंने नैनीताल में भीमताल के आसपास हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने हेतु जिलाधिकारी को ड्राइव चलाने के निर्देश दिए, साथ ही कौड़ियाला और चकराता के पास भी हेलीपैड बनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने हिमालय दर्शन जैसी योजना भी शुरू किए जाने पर बल देते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। सभी योजनाओं पर समयबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने भूमि चिन्हीकरण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, अधिग्रहण अथवा भूमि हस्तांतरण, निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आदि जैसे प्रत्येक कार्य के लिए समयसीमा पूर्व में ही निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक योजना की साप्ताहिक अथवा पाक्षिक मॉनिटरिंग की जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सकें।

उन्होंने कहा कि हेलीपैड्स एवं हेलीपोर्ट्स के निर्माण पर शीर्घ से शीघ्र कार्य किया जाए। पर्यटन स्थलों में हेलीपैड्स विकसित करने के लिए प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में सिर्फ कनेक्टिविटी के कारण पिछड़ रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लिया जाए।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर एवं एसीईओ यूटीडीबी सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments