Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeखेलहेमराज जौहरी कॉर्नर किक से बने उत्तराखंड के मैसी, सीएम ने की...

हेमराज जौहरी कॉर्नर किक से बने उत्तराखंड के मैसी, सीएम ने की सराहना

देहरादून: मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग जौहरी को उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है।

हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। 

67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। कॉर्नर मिलने पर हेमराज गोल इस खूबी के साथ दागा कि गोल पोस्ट के पास पहुंचते ही फुटबॉल हवा में लेफ्ट टर्न लेती हुई गोल पोस्ट के भीतर चली गई।

हेमराज ने अभी तक चार नेशनल सब जूनियर गेम (2 सुब्रतो एवं 2 स्कूल नेशनल) खेले हैं। हेमराज से जब वायरल वीडियो के बारे में और सीएम के ट्वीट के बारे में बताया गया तो उन्होंने सीएम से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें ताकि गरीब परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments