Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में हेरिटेज रिटेल आउटलेट यातायात और पर्यटन का उद्घाटन किया गया

ऋषिकेश में हेरिटेज रिटेल आउटलेट यातायात और पर्यटन का उद्घाटन किया गया

ऋषिकेश। श्याम बोहरा ,इंडियन ऑयल के यूपीएसओ-द्वितीय के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख द्वारा देहरादून मंडल कार्यालय के तहत उत्तराखंड के ऋषिकेश में  हेरिटेज रिटेल आउटलेट के रूप में विकसित यातायात और पर्यटन का उद्घाटन किया गया। यह अभिनव पेट्रोल पंप उत्तराखंड की विविध सांस्कृतिक थाती का एक प्रतीक है, जो अपने डिजाइन और पेशकशों में इसकी विरासत को समेटे हुए है। उद्घाटन समारोह में एक गैर-ईंधन नवाचार स्टोर, फूड ऑन व्हील का अनावरण भी हुआ, जो आगंतुकों और स्थानीय लोगों की विविध पाक प्राथमिकताओं को समान रूप से पूरा करता है। इस रीटेल आउट्लेट पर 4 धाम, नन्दा राजजात की यात्रा एवं अन्य शानदार सांस्कृतिक धरोहरों के जीवंत चित्रण के साथ  उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सार जीवंत हो गया।
यूपीएसओ-द्वितीय के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक संपदा के प्रतिरूपों , मैसर्स यातायत और पर्यटन को पेश करने पर गर्व है। फूड ऑन व्हील स्टोर के साथ मिलकर इस हेरिटेज रिटेल आउटलेट का उद्देश्य न केवल ईंधन बल्कि यहां आने वाले सभी लोगों को एक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय डीलरों, यात्रा और पर्यटन संघ के गणमान्य व्यक्तियों और यूपीएसओ-द्वितीय के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के उच्च पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति रही। मैसर्स यातायत और पर्यटन के निवर्तमान अध्यक्ष ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा की यह रीटेल आउट्लेट सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और सर्वोत्तम सेवा को सुनिश्चित करते हुए ग्राहकों  को उत्तराखंड की विरासत से परिचित होने के लिए आमंत्रित करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments