Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचार दशक के बाद फिर से शुरू हुई हिमालयन कार रैली,पर्यटन मंत्री...

चार दशक के बाद फिर से शुरू हुई हिमालयन कार रैली,पर्यटन मंत्री ने फ्लैग दिखाकर किया कार रैली को रवाना

देहरादून: नजीर हुसैन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स के नक्शे पर मजबूती से खड़ा किया। उन्होंने 1971 में इंडियन ऑटोमोटिव रेसिंग क्लब की स्थापना कर 1980 से लेकर 1999 के दशक में हिमालयन कार रैली का आयोजन किया। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित होटल “द सेवॉय” परिसर में हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना करने के पश्चात कही।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित “द सेवॉय” होटल के परिसर में टीम फायरफॉक्स द्वारा आयोजित और नजीर हुसैन के संस्थापक क्लब द्वारा समर्थित हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयन कार रैली का आयोजन सन 1980 से लेकर 1919 के दशक में “द सेवॉय होटल” के सहयोग से किया जाता रहा है।

चार दशक के बाद फिर से आयोजित होने वाली कार रैली के शुभारम्भ अवसर पर आयोजकों को बधाई देते हुए महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आयोजन के पुनः शुरू होने पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

महाराज ने कहा कि इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए ताकि लोग उत्तराखंड की वादियों, पहाड़ियों, और यहां की सुंदरता का आनंद ले सकें। उन्होने कहा कि शीतकाल में जब प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार धीमी हो जाती है तो इस प्रकार के आयोजन प्राण फूंकने का काम करते हैं।

लैंसडौन, मसूरी, कुफरी और मनाली आदि मार्गो से होकर जाने वाली हिमालयन कार रैली में 100 से अधिक ऐतिहासिक भव्य कारें प्रतिभाग कर रही हैं। कार रैली उसी मार्ग पर चलाई जा रही है जिस मार्ग को 1981 में रैली के लिए तय किया गया था।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, मसूरी विधायक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, “द सेवॉय” होटल के प्रबंधक किशोर काया, रंजन सयाल और पैरा ओलंपिक 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट एवं प्रतिभागी दीपा मलिक भी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments