Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउपचार के लिए चंडीगढ़ गए कर्नल के घर चोरी,केस दर्ज

उपचार के लिए चंडीगढ़ गए कर्नल के घर चोरी,केस दर्ज

देहरादून : राजधानी में एक कर्नल के घर से चोरी का मामला सामने आया है I उपचार के लिए कर्नल मनीष पंत परिवार समेत चंडीगढ़ गया था I उसी दौरान उसके बंद मकान में चोरी हो गई। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से गहने, एलईडी टीवी, सिलेंडर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। कर्नल के पड़ोसी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि कर्नल मनीष पंत निवानी राधाकृष्ण एंक्लेव, निकट रावत वेडिंग प्वाइंट , अपने परिवार समेत चडीगढ़ गए थे। वहां परिवार में किसी का उपचार चल रहा है। कर्नल ने मकान की देखभाल के लिए रिश्तेदार संजय नवानी को कहा हुआ था। वह बीते बीस मार्च को मकान देखने गए तो ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो लॉकर आदि टूटे थे। वहीं घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कर्नल मनीष को सूचना दी और वीडियो भेजी। चोर घर से कीमती गहने, दो टीवी, दो भरे हुए गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसे लेकर नवीन ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments