Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन हुआ सफल, मुम्बई से सकुशल अल्मोड़ा...

अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन हुआ सफल, मुम्बई से सकुशल अल्मोड़ा पहुँची अम्मा

देहरादून: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़कों पर बुरी हालत में भटक रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों का नाम भी ले रही थी I महिला का कहना था कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते है I एक आदमी ने इसका विडियो अपने फेसबुक में डाला जिसके बाद ये विडियो वायरल हो गया I

विडियो वायरल होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियों बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने के लिए निर्देशित किया।

अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। जिसके बाद आज सकुशल बुजुर्ग महिला को अल्मोड़ा पहुंचा दिया गया है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments