Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपैसों की तंगी से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या

पैसों की तंगी से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में बड़ा ही मार्मिक तथ्य सामने आया हैI हत्या की वजह घर की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। रविवार देर शाम महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैI लेकिन वह ज्यादा कुछ पुलिस को नहीं बता रहा है। आज आरोपी की न्यायालय में पेशी की जाएगीI रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि भुलन छपरा कुशीनगर यूपी निवासी सौरभ 12 साल से दून में रहकर कामकाज कर रहा था। हाल में सौरभ अपनी पत्नी स्वाति (28) और छह साल की बेटी और 10 महीने के बेटे के साथ डिफेंस एनक्लेव के निकट गोरखपुर में किराये के मकान में रह रहा था। कोरोना की पहली लहर में सौरभ का कारोबार टूट गया था। इसके बाद उसने कही और नौकरी शुरू की तो दूसरी लहर में वो भी छूट गई। बहन की शादी पिछले साल हुई, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था। इस कर्ज के साथ ही वह घर का खर्च चलाने के लिए पड़ोसी और दोस्तों से कर्ज ले रहा था। पत्नी स्वाति भी सौरभ से पैसो की मांग कर रही थी, लेकिन वह पैसों का जुगाड़ नहीं कर पा रहा था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपनी पत्नी का गला रेतकर भाग गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments