Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड…तो इन उपलब्धियों को लेकर किया गया सम्मानित

…तो इन उपलब्धियों को लेकर किया गया सम्मानित

-सुशासन दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 से सम्मानित होने वाले आईएएस अधिकारीयों को किन उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित… जानें

विनय शंकर पाण्डेय, जो पूर्व मे कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, आपके द्वारा कोविड लॉकडाउन के बाद पहली बार प्रारम्भ हुई काँवड़ यात्रा का जिस प्रकार सुचारु रूप से प्रबंधन किया गया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं, घाटों कि सफाई के लिए आपके द्वारा चलाए गए अभियान के कारण हरिद्वार को गंगा टाउन में सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार भी माननीय राष्ट्रपति महोदय के हाथों प्राप्त हुआ है।

धीरज गर्ब्याल, जो अभी नैनीताल के जिलाधिकारी हैं, आपकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप जहां भी कार्यरत रहे आपने सामूहिक जनभागिता के साथ नए प्रयोग करते हुए कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है, सेब उत्पादन को लेकर आपके प्रयास एवं पर्यटन के क्षेत्र में रोजगारपरक योजनाओं को जिले में लागू करने का श्रेय भी आपको दिया जाता है।

डॉ आशीष चौहान, वर्तमान जिलाधिकारी पौड़ी, आप पूर्व में जब पिथौरागढ़ जनपद में तैनात थे, तब जब आपके प्ददवअंजपअम ।चचतवंबी की चर्चा पूरे प्रदेश में की जाति रही, आपके द्वारा बेडू के उत्पादों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के साथ किए गए प्रयासों की स्वयं प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में सराहना की थी। जिसके पश्चात यहाँ राजभवन में हमने भी आपकी पूरी टीम का सम्मान किया था।

मयूर दीक्षित, आपके द्वारा पूर्व में जिलाधिकारी उत्तरकाशी के पद पर रहते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने, सुदूर इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एवं वर्तमान में भव्य केदारपुरी के पुनर्निर्माण को सही गति से संचालित करने के लिए सराहा जा रहा है। अभी सम्पन्न हुई सफल केदारनाथ यात्रा के प्रबंधन में भी आपका अतुलनीय योगदान रहा है।

हिमांशु खुराना, चमोली जिलाधिकारी के रूप में आपके द्वारा जिस प्रकार सभी यात्रियों की सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा का सफल प्रबंधन किया गया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं, श्री बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों को समय पर व सुचारु रूप से सम्पन्न करवाने में भी आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments