Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनदी में मिले दो कटे पैरों से हुई गुमशुदा महिला की पहचान,...

नदी में मिले दो कटे पैरों से हुई गुमशुदा महिला की पहचान, कटे पंजे का रहस्य बरकरार

बाजपुर: बीते 7 जून को उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में बौर नदी में एक महिला के कटे पैर मिले थे। नदी के पास मिले कपड़ों और अंगों से महिला की पहचान जोगिंदर कौर से रूप में हो गई है। हालांकि, नदी में एक अन्य कटा पंजा भी मिला था, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने भी सबूतों के आधार पर इसे मर्डर केस माना है। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे के लिए जुटी हुई हैं।

बता दें, दो दिन पहले नदी में दो कटे पैर व पंजे मिले थे। जिससे पुलिस महकमें मे हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि रम्पुरा काजी में जोगिंदर कौर नाम की एक महिला अपने छह भाईयों के साथ रहती थी। छह जून से महिला गायब थी। उसके बाद सात जून को उसके भाईयों उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच सात जून को ग्रामीणों ने बौर नदी में दो कटे पैर, एक पंजा और एक कपड़ा बरामद किया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नदी में मिले कपड़ों और पैर के टुकड़ों से जोगिंदर कौर के परिजनों ने उसकी पहचान की। मानव अंगो के अवशेष हत्या की ओर इशारा कर रहे है। जिसे देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नदी में मिले एक अन्य पैर के पंजे के बारे में अभी कुछ पता नही चल पाया है। इस मामले मे जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments