Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeअपराधयुवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका

युवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका

हरिद्वार: जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गया है। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चैहान व शांतरशाह चैकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे और कट्टा खुलवाया। युवती का हाथ-पांव बंधा शव निकला।

युवती की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके लिए आसपास के क्षेत्र मे भी पुलिस पूछताछ कर रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments