Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधहेली सेवा के नाम पर की लाखों की ठगी

हेली सेवा के नाम पर की लाखों की ठगी

हरिद्वार: साइबर ठगों ने हेलिकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री दल से करीब तीन लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। एक यात्री की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के (नागपुर मोहपा तह कमलेश्वर गपूर निवासी) हेमंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केदारनाथ दर्शन को हेली सेवा के लिए उसने गूगल सर्च किया था। यहां मिली एक वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। यहां कॉलर ने उसे पवन हंस लिमिटेड हेली सेवा का एक यात्री का शुल्क 5500 रुपये बताया। उसने 47 यात्रियों के हिसाब से 2,45, 500 रुपये गायत्री टेलीकॉल में पहुंचकर ऑनलाइन जमा कराए।

कॉलर ने बताया था कि दो जून को उन्हें फाटा से हेली सेवा मिलेगी। लेकिन रास्ते में एक व्यक्ति ने कॉल कर 18 फीसदी जीएसटी के रूप में 46,530 जमा कराने को कहा। ऐसा नहीं करने पर टिकट निरस्त करने की धमकी दी। इस पर उन्होंने उसके दिए खाते नंबर में ऑनलाइन पैसे जमा कर दिए। जैसे ही वह फाटा में हेलिपैड पर पहुंचे तब पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments