Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ मेले के दृष्टिगत विष्णु घाट प्रांगण में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम...

कांवड़ मेले के दृष्टिगत विष्णु घाट प्रांगण में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार: आगामी कावड़ मेला निर्विघ्न संपन्न किए जाने की कामना को लेकर विष्णु घाट पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत विष्णु घाट प्रांगण में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता पंडित साधु शरण ने की कार्यक्रम का संचालन इकाई अध्यक्ष नीरज कश्यप महामंत्री नंदकिशोर नंदू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजक लघु व्यापार महिला मोर्चा के संयोजक पूनम माखन, कमल पंडित  संयुक्त रूप से रहे। लघु व्यापार एसोसिएशन की ओर से परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने विष्णु घाट क्षेत्र से अलकनंदा घाट तक के सभी संगठित रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लगभग 250 लघु व्यापारियों को संगठन की ओर से परिचय पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा विष्णु घाट से लेकर अलकनंदा घाट तक  बिंदी चूड़ी माला, गंगा जली, फूल प्रसाद बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का मई वर्ष 2018 में नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्वे कर पंजीकरण किया जा चुका है और नगर निगम प्रशासन द्वारा बिक्री प्रमाण पत्र के साथ लाइसेंस धारक सभी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठन की ओर से परिचय पत्र वितरित किए गए हैं ताकि कांवड़ मेले के दौरान स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारी समय-समय पर अपनी पहचान बताकर प्रशासन का सहयोग कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा की अन्य प्रदेशों से आकर कांवड़ मेले के दौरान आने वाले सभी स्ट्रीट वेंडर्स रेडी पटरी के लघु व्यापारियों का पंजीकरण सत्यापन किया जाना न्याय पूर्ण होगा ताकि आने वाला कावड़ मेला निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए प्रशासन का हरसंभव बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाएगा। कांवड़ मेले के दृष्टिगत लघु व्यापार एसोसिएशन की ओर से परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लघु व्यापारियों में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार एंथनी, प्रभात चैधरी ,वीरेंद्र कुमार, कमल पंडित ,जगन कश्यप ,चंदन दास ,शीशपाल, जय सिंह बिष्ट ,चंदन सिंह रावत ओम प्रकाश राणा, नंद किशोर गोस्वामी, हेमंत कुमार, अशोक शर्मा, रवि कुमार, राजीव जैन, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, पुष्पा दास, विमला देवी, मीरा देवी, अनीता, संगीता, श्रीमती मंजू पाल, सुनीता चैहान आदि सहित भारी संख्या में लघु व्यापारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments