Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएमए ग्रुप सी परीक्षा: ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकडे गए तीन...

आईएमए ग्रुप सी परीक्षा: ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकडे गए तीन अभ्यर्थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थी को आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इन तीनों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद किये गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे नकल कराने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। कुछ मोबाइल नंबर और लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी तस्दीक के बाद पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान सुखबीर, रोहित और श्रवण कुमार के रूप में हुई है। यह तीनो हरियाणा के निवाशी हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments