Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीय24 दिनों में 10 बार भूगर्भीय हलचलों से हिली उत्तराखंड और...

24 दिनों में 10 बार भूगर्भीय हलचलों से हिली उत्तराखंड और हिमाचल की धरती

पिथौरागढ़: हिमालयी राज्यों में लगातार आ रहे भूकंपों से दहशत बनी हुई है|उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार ज़मीनी हलचल के कारण लोगो में दहशत का माहौल पैदा हो गया है | भूकंप की मॉनीटरिंग का काम देख रहे नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है | इस महीने 24 दिनों में 10 बार भूगर्भीय हलचलों से उत्तराखंड और हिमाचल की धरती हिल चुकी है और इसके चलते अब किसी बड़े भूकंप की आशंका लगातार बढती जा रही है |

25 जनवरी की रात फिर चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में भूकंप के झटके लगने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और घरों से निकलकर भाग खड़े हुए | मंगलवार को पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई| वहीं 25 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश व उत्तर-प्रदेश के हापुड़ ज़िले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए | हालांकि पिथौरागढ़ की तुलना में अरुणाचल में भूकंप की तीव्रता कम 3.9 रही | इसका असर उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और यूपी के आगरा, ऋषिकेश, हरिद्वार तक होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments