Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयअश्लील एमएमएस लीक मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम...

अश्लील एमएमएस लीक मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का किया गठन

देहरादून: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन का ऐलान किया है। इस टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की ट्वीट कर जानकारी दी हैं|

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सभी महिलाएं होंगी। यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी। अब तक इस केस में एक छात्रा और दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

यही नहीं डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश से एक शख्स की गिरफ्तारी के मामले सहयोग करने वाली पड़ोसी राज्य की पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि आरोपियों के पास मिलीं डिवाइसेज को बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। एसआईटी इस केस में हुई साजिश के हर पहलू की जांच करेगी। इस मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं। किसी भी अफवाह में न पड़ें और मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव से काम करें।   

बता दें, अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे पहले उस छात्रा को अरेस्ट किया गया था, जिसने नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाया था। इसके अलावा उसके शिमला स्थित दोस्त और एक अन्य युवक को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

इस बीच यूनिवर्सिटी में 24 सितंबर तक के लिए पढ़ाई बंद करने का फैसला लिया गया है। यही नहीं विद्यार्थी अपने आंदोलन को वापस ले इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments