Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधडिप्रेशन में डॉक्टर ने उतारा पूरे परिवार को मौत के घाट

डिप्रेशन में डॉक्टर ने उतारा पूरे परिवार को मौत के घाट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बहुत ही खौफनाक घटना सामने आयी है। यहाँ कोरोना के डिप्रेशन और ओमिक्रॉन की दहशत के चलते एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के डॉ. सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी। डॉक्टर ने परिवार की हत्या के बाद एक नोट भी छोड़ा। इसमें लिखा कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद अब और लाशें नहीं गिननी हैं। ये सबको मार डालेगा। डॉक्टर ने ये भी लिखा कि उसे कोविड रिलेटेड डिप्रेशन है।

अपने परिवार की हत्या करने के बाद डॉक्टर ने शाम 5.32 बजे अपने भाई सुनील को आखिरी मैसेज किया। इसमें लिखा कि पुलिस को इंफार्म करो, मैंने डिप्रेशन में हत्या कर दी है। मैसेज पढ़ने के बाद सुनील उनके घर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उन्होंने दरवाजा तुड़वाया। अंदर पहुंचे तो उन्हें चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी की लाशें मिलीं। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। भाई सुनील के मुताबिक, डॉ. सुशील कुछ समय से डिप्रेशन में थे। घटना के बाद से डॉक्टर लापता है। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments