Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी में 14-15 अक्टूबर को होगा श्रीअन्न महोत्सव

हल्द्वानी में 14-15 अक्टूबर को होगा श्रीअन्न महोत्सव

देहरादून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 14-15 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाऐगा। उन्होंने इस बावत कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक को कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के निर्देश दिये।
      वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पहला मिलेट महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रिगणों ने प्रतिभाग किया। मंत्री ने कहा कि राज्य का दूसरा श्रीअन्न महोत्सव अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित होगा। उन्होंने जीआई सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुफ गार्डनिंग योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाऐगा, इसके लिए भी आवश्यक तैयारियों के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को दिये। उन्होंने हार्टी टूरिजियम को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 93 राजकीय उद्यानों की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योनिक पर्यटन की अपार सम्भावनाऐं हैं और इस क्षेत्र में उद्यान विभाग को कार्य करना चाहिए। मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक आरके सिंह, उप निदेशक अभय सक्सेना, डीएस राणा, उप निदेशक महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments