Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमैराथन में बवाल, इनाम के लिए कोतवाली दौड़े युवा, आयोजक के खिलाफ...

मैराथन में बवाल, इनाम के लिए कोतवाली दौड़े युवा, आयोजक के खिलाफ मुकदमा

हल्द्वानी:  रविवार को नशे के खिलाफ रन फॉर नेशन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, लेकिन मैराथन दौड़ में हंगामा हो गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

रविवार को शहर के एमबीपीजी कॉलेज से मैराथन दौड़ शुरू होनी थी जिसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चे हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां अव्यवस्था देख वहां पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिली, नाराजगी इतनी बड़ी की बच्चों ने रोड में बैठकर आयोजक मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

मैराथन आयोजक मिथुन जयसवाल द्वारा दौड़ में प्रतिभाग कर रहे बच्चों से 50 से लेकर 500 तक शुल्क मांगा गया, जिसमें बच्चों को रिफ्रेशमेंट और जीतने पर प्राइस भी दिए जाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिससे बच्चों में काफी नाराजगी देखने को मिली। बच्चों ने रोड में बैठकर विरोध शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रों व उनके अभिभावकों को समझाया। मामला बिगड़ता देख पुलिस मैराथन दौड़ के आयोजक मिथुन जायसवाल को अपने साथ ले गई।

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए ऑर्गेनाइजेशन मिथुन जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments