Latest news
“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना जन समस्याओं के समाधान का भरोसा बना ‘जन दर्शन’, फरियादियों की संख्या 300 पार पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन पर्यटन मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्ष... धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ सीएम धामी ने सिसौना नदी पर 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया सीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

[t4b-ticker]

Tuesday, May 19, 2026
Homeउत्तराखण्डनशा तस्करी में पुलिस ने पति व पत्नी को दबोचा

नशा तस्करी में पुलिस ने पति व पत्नी को दबोचा

हरिद्वार। मेडिकल स्टोर की आड में चल रहे नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को आरोपी पति-पत्नी से 4582 नशीले टैबलेट, कैप्सूल और 54 नशीले इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
रानीपुर पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर मेडिकल स्टोर संचालक दंपति को दबोचने में सफलता हासिल की है। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मीरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से नशीली दवाइयां बेचने संबंधी सूचना पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को 4582 नशीले टैबलेट, कैप्सूल और 54 नशीले इंजेक्शन मिले हैं।
मेडिकल स्टोर स्वामी अमरीश चौहान के बीमार होने पर इस मेडिकल स्टोर उनकी पत्नी चलाती है। अमरीश ने कुछ माह पूर्व उक्त नशीली दवाईंया और इंजेक्शन मंगवाये थे, जिनको उनकी पत्नी मेडिकल स्टोर पर बेच रही थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम ने अमरीश चौहान निवासी ग्राम मीरपुर थाना कोतवाली रानीपुर और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को 4582 नशीले टैबलेट, कैप्सूल और 54 नशीले इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल जयदेव, हरीश राणा, महिला होमगार्ड बबली रानी शामिल रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments