Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहार के डर से भाजपा बौखला गईः नवप्रभात

हार के डर से भाजपा बौखला गईः नवप्रभात

विकासनगर। हरबर्टपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिल्ला का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं में भारी गुस्सा है। इसी बीच कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही कहा कि हरबर्टपुर में भाजपा ने अनैतिक कार्य कराया है। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला हो कांग्रेस हर्बटपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिल्ला का नामांकन जाति प्रमाण पत्र के मामले को लेकर निरस्त कर दिया गया है, जिससे वह चुनावी मैदान से बाहर हो गई है, लेकिन अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है, जिसमें आगामी 7 जनवरी को निर्णय आना है।
ऐसे में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी हार के डर से इस तरह के कृत्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने सत्ता के नशे में 14 से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करवाए हैं, जिसका जवाब जनता खुद इस चुनाव में देगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि हमें 7 जनवरी का समय उच्च न्यायालय में मिला है और हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। चुनाव जनता के समर्थन से लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपने (बीजेपी) पहले सीट ओबीसी की, तब आपको कोई आपत्ति नहीं थी, फिर आपने परिस्थिति देखकर सीट को ओबीसी महिला करा दिया। अगर ऐसे में भी आपका उम्मीदवार नहीं जीत रहा है, तो दूसरे उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने के लिए बीजेपी ने अनैतिक रूप से प्रशासन का सहारा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments