Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधतीर्थ नगरी ऋषिकेश में छह किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ...

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में छह किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ दो महिला सहित एक पुरुष गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी देहात और कोतवाली की एडीटीएफ टीम ने छह किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ दो महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिहार मूल के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने मनसा देवी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुरुष व दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पाया। शक होने पर पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास अलग.अलग तीन पैकेट बरामद हुए। जिनको चेक किया तो उसमें छह किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान राज साहनी, फुलकुमारी देवी और रिंकू सैनी निवासी मनिहारी पोस्ट गुठहनी थाना मनिहारी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की है।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे लोग मूल रूप से मुजफ्फरपुर बिहार के निवासी हैं। कहा उनका इलाका पिछड़ा हुआ है, जिस कारण रोजगार की समस्या है। इसलिए वे लोग गांजे की तस्करी करते हैं।

अरोपियों ने बताया कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग.अलग जिलों में अपनी जान पहचान के लोगों को वह गांजा बेचते हैं। जिसकी हमें अच्छी कीमत मिल जाती है। हम लोग ट्रक व सवारी बसों में लिफ्ट मांग कर सफर करते हैं। जिससे हम पुलिस की चेकिंग से बच सकें।

फिलहाल पुलिस तीनों अरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments