Latest news
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्धः अठावले रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारीः सुबोध उनियाल आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रकाश चंद्र ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवाः मुख्यमंत्र... मंत्री खजान दास ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

[t4b-ticker]

Wednesday, September 30, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डोर- टू- डोर...

रुद्रप्रयाग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डोर- टू- डोर कैंपेन, पूर्व सैनिकों से किया संवाद

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चलते आज रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। जिसके चलते उन्होंने सबसे पहले रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा को जिताने की अपील करते हुए उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए डोर- टू- डोर कैंपेन किया।

इस कैंपेन में उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल रहे। अमित शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद किया और कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया थाI तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे। 

इस बीच शाह ने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया।  कांग्रेस के दमन को सहा। आज भी रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments