Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधएयरपोर्ट मे पास जंगल में मिला शव,हत्या की आशंका

एयरपोर्ट मे पास जंगल में मिला शव,हत्या की आशंका

देहरादून : डाईवाला में जौलीग्रांट एयर पोर्ट के पास झाडियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा हैI पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैI वहीं पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डोईवाला के जौलीग्रांट में एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना कोठारी मोहल्ले की सड़क से लगभग 80 मीटर दूर की है।

मामले के मुताबिक मोहल्ले की महिलाओं ने छत से देखा कि झाड़ियों में एक युवक का शव पडा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवक ने नीली जींस पहनी है जो नीचे की और सरकी हुई है। इस युवक की पहचान धर्मेंद्र गैरोला के रूप में की गई है। यह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के दोगी पटृी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह वर्तमान में दुर्गा चौक स्थित एक मकान में किराये पर रह रहा था।

बीते रोज जौलीग्रांट पुलिस चौकी में धर्मेंद्र गैरोला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर डोईवाला इंस्पेक्टर राजेश शाह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गये। डोईवाला कोतवाली राजेश शाह ने बताया कि मृतक बेरोजगार होने के नशा करने का आदी था। बताया कि मृतक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गयी थी, यहां पर उसको घसीट कर लाया गया है। पुलिस अब हत्या के कारणों की जांच कर रही है कि हत्या कहां पर हुई व हत्या करने वालों के साथ मृतक की क्या दुश्मनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments