Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविवेचना में लापरवाही की गाज एसआई पर गिरी, एसएसपी ने किया निलंबित

विवेचना में लापरवाही की गाज एसआई पर गिरी, एसएसपी ने किया निलंबित

रुद्रपुर। पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विवेचना को लंबित रखना उप निरीक्षक को महंगा पड़ गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कार्य में लापरवाही करने के मामले में उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि अगर किसी विवेचक द्वारा बेवजह विवेचना को लंबित रखा जाएगा, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
जनपद की कमान संभालने के बाद से ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा सख्त दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग की सूचना के बावजूद भी कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही को पत्नी से मारपीट करने के मामले में भी सस्पेंड किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार एक दर्ज केस में उप निरीक्षक द्वारा पांच माह से अधिक विवेचना को लंबित रखा गया था। जिसके बाद एसएसपी ने काशीपुर में तैनात उप निरीक्षक मनोज जोशी को कार्य में लापरवाही करने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ काशीपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments