Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर निगम की टीम ने की मॉनिटिरिंग

नगर निगम की टीम ने की मॉनिटिरिंग

देहरादून। नगर निगम की टीम ने मॉनिटिरिंग के दौरान कूड़ा उठान कार्यों में लापरवाही बरतने पर कंपनियों पर एक लाख 99 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंर्तगत डोर टू डोर कूड़ा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के 12 वाहन और इकॉन वाटर ग्रेस मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के 06 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हुए। साथ ही अनुबन्धित फर्मों के कई कर्मचारी बिना वर्दी और पहचान पत्र के कार्य करते हुए पाए गए। इस क्रम में सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर 6,000 रुपए और इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लिमिटेड पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही प्रमुख स्थानों और मार्गों पर स्थित जीवीपी स्थलों से कूड़ा न उठाने पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक के माध्यम से इकॉन वाटर ग्रेस मेनेजमेन्ट सर्विसेज लिमिटेड पर कुल 70,000 रुपए (सचिवालय परिसर से कूड़ा न उठाने के लिए 50,000 रुपए, सहस्त्रधारा कासिंग वार्ड 46 अधोईवाला से कूड़ा न उठाने के लिए 10,000 रुपए और नालापानी कासिंग वार्ड 61 आमवाला तरला से कूड़ा न उठाने के लिए जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने, नगर निगम और कूड़ा उठान कम्पनियों के मध्य हुए अनुबन्ध की शर्तों के पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा उठान में अनियमितता पाए जाने पर कम्पनियों पर कुल 1 लाख 99 हजार अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई। 10,000 रुपए के साथ ही इकॉन वेस्ट मेनेजमेन्ट पर 50,000 रुपए (बन्नू स्कूल, रेसकोर्स- वार्ड 20 से कूड़ा न उठाने के लिए) के चालान काटे गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments