Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के महापुरुषों के नाम पर रखा जाय जौली ग्रांट एयरपोर्ट का...

उत्तराखंड के महापुरुषों के नाम पर रखा जाय जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम: उक्रांद

देहरादून: जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी के नाम किये जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने सख्त एतराज जताया हैI उनका कहना है कि उत्तराखंड के महापुरुषों के नाम पर ही जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम रखा जाना चाहिएI दल ने मांग की है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पहाड़ के गाँधी इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखा जाय।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बयान जारी कर कहा है कि जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी के नाम किये जाने पर दल सहमत नहीं हैI उन्होंने जौली ग्रांट एयरपोर्ट समिति के इस निर्णय पर एतराज जताया है।

उन्होंने जौली ग्रांट एयरपोर्ट समिति अध्यक्ष के तर्क को राज्य निर्माण के लिए हुयी 42 शहादतों समेत मातृ शक्ति का अपमान बतया है। समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने तर्क दिया था कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण अटल बिहारी बाइपेयी ने किया, इसलिए जौली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाना चाहिएI

उत्तराखंड क्रांति दल का कहना है कि 1979 में दल अस्तित्व में आने के बाद से लगातार राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करता रहा है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन पहाड़ के गाँधी इंद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में हुआ, अगर राज्य निर्माण की बात सांसद निशंक करते है तो जौली ग्रांट एयर पोर्ट का नाम इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखा जाय। इसके अलावा कहा कि उत्तराखंड में कई महापुरुषों ने जन्म लिया, उनका लम्बा संघर्ष रहा है। दल ने समिति को उत्तराखंड के महापुरुषों का इतिहास जानने की भी सलाह दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments