Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबंशीधर भगत का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत,कहा- षड्यंत्र करने वालों...

बंशीधर भगत का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत,कहा- षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया

देहरादून : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे I जहां आतिशबाजी के साथ उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उन्होंने संन्यास लेने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में आने पर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने जैसा उत्साह दिखाया, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं ,उन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को जो जनादेश मिला है, वह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था है। विशेष रूप से महिलाओं ने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की जीत से नए युग का आरंभ हुआ है। यह सरकार लगातार उत्तराखंड में बनी रहेगी, ऐसी कामना है।

वहीं, चुनाव के दौरान एक विवादित ऑडियो वायरल होने के सवाल पूछे जाने पर भगत ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने साजिश की, उन्हें जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया। उन्हें अनुमान से चार हजार ज्यादा वोट पड़े। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं की दिल्ली दौड़ पर कहा कि दिल्ली जाना कोई गुनाह नहीं है। इस तरह की चर्चाएं आम हैं। जो भी निर्णय होगा, मैं और मेरी पार्टी स्वीकार करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments