Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनियामक आयोग में एक अपील दायर ,बड़े बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता...

नियामक आयोग में एक अपील दायर ,बड़े बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका

देहरादून : प्रदेश में बड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर है। यूपीसीएल की ओर से नियामक आयोग में एक अपील दायर की गयी है जिसमे ओपेन एक्सेज से बिजली खरीदने वालीं बड़ी कंपनियों पर छह माह तक अतिरिक्त सरचार्ज लगाने की अपील की गई है, जिस पर जल्द ही आयोग निर्णय लेने जा रहा है।

बता दे कि उत्तराखंड में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि यूपीसीएल के अलावा बाहरी राज्यों से भी सस्ते दामों पर बिजली खरीदती हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई राज्यों से सस्ती बिजली मिल जाती है। इस ओपेन एक्सेज की वजह से यूपीसीएल को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है क्योंकि यूपीसीएल ने इन कंपनियों में विद्युत आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था बनाई हुई है।

इससे 100 किलोवाट से ऊपर के बड़े प्लांट या कंपनियां इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इससे यूपीसीएल को इससे घाटा हो रहा है, जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए अब यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग में अपील दायर की है। और मांग की है कि अप्रैल से सितंबर के बीच बाहर से बिजली लेने पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जाए, ताकि यूपीसीएल को जो घाटा हो रहा है उसकी कहीं न कहीं प्रतिपूर्ति हो सके। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों के सुझाव ले लिए हैं। अब आयोग की ओर से इस सम्बन्ध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments