Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउतराखंड में सीएम को लेकर संशय बरकरार , धामी और मदन कौशिक...

उतराखंड में सीएम को लेकर संशय बरकरार , धामी और मदन कौशिक दिल्ली के लिए रवाना

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से विजय हुई I लेकिन अभी भी नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में दौड़ भाग जारी है I माना जा रहा है कि मंगलवार को इसको लेकर फैसला हो सकता है। वही, पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। जहाँ वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने जोरदार सत्ता में वापसी की है। वहीं विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

इस बैठक के विषय में कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments