Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म...

कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

देहरादून: 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया है। जिसके बाद सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फोन पर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी।

बता दें कि, कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म देखने से पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments