Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में मतदाताओं ने किस दल के हाथों में सौंपी सत्ता की...

उत्तराखंड में मतदाताओं ने किस दल के हाथों में सौंपी सत्ता की बागडोर,24 घंटे में होगा खुलासा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने भ्रम की स्तिथि पैदा कर दी है| जिसे टूटने में 24 घंटे और इंतजार करना होगा। 10 मार्च को मतगणना के बाद खुलासा हो जाएगा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्तराखंड में सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में सौंपी है।

यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर से लेकर उत्तराखंड तक सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि किस दल की सरकार बनने की संभावना है। कुछ एजेंसियों के अनुमानों में तो इतना अधिक अंतर है कि कोई भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जता रहा है तो कोई कांग्रेस की सरकार बना रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तो यहां तक कहना है कि 10 मार्च को चुनाव के जो परिणाम आएंगे, उसमें भाजपा एग्जिट पोल के अनुमानों से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि एग्जिट पोल के अनुमानों से पार्टी के इस दावे पर मुहर लगा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments