Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहोमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी हुए...

होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल

देहरादून: होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड में जवानों ने रैतिक परेड का आयोजन किया। कमांडेंट जनरल केवल खुराना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने कई तरह के करतब भी दिखाए I

सीएम ने की विशेष घोषणाए

बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नानुरखेड़ा में हर वर्ष छह दिसंबर को परेड का आयोजन किया जाता है। सीएम धामी ने इस मौके पर कई घोषणाएं भी की।  उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों  की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदों पर भर्ती कराए जाने की घोषणा की। 

सीएम ने राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद में ड्यूटी व राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता प्रदान किए जाने एवं होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किए जाने की घोषणा की I

साथ ही अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी करने की घोषणा की। 

‘पहल’ से हुई नई शुरुआत

इस अवसर पर होमगार्ड स्वयंसेवकों के मानसिक एवं भावनात्मक समृद्धि के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘पहल’ नाम की मोबाइल एप्लीकेशन लांच कर एक अनोखी शुरुआत की गई। यह एप्लीकेशन ‘स्कूल ऑफ लाइफ’ नामक संस्था के सहयोग से लांच की गई। इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग संसाधन, जैसे मनोवैज्ञानिक सेवाएं, व्यक्तिगत काउंसलिंग और आत्म सहायता के लिए कई विडियो संसाधन घर बैठे निशुल्क उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments