Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना मामले में वृद्धि, सतर्कता की आवश्यकता

कोरोना मामले में वृद्धि, सतर्कता की आवश्यकता

देहरादून: प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिरसे वृद्धि नज़र आ रही है I हालांकि संक्रमण का खतरा जानलेवा नहीं है पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है I

प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। 22 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 89427 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही फिर से मरीजों की मौत भी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1321 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, नैनीताल में पांच, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर में दो, टिहरी में एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93134 हो गई है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है।

वर्तमान में 138 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश में संक्रमित मामले के साथ मरीजों की मौत भी फिर से होने लगी है। अप्रैल के बाद 15 जून को प्रदेश में एक मरीज की मौत हुई थी। एक दिन बाद ही कोरोना संक्रमण से एक और मरीज ने दम तोड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments