Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगर्मी से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, ओपीडी में 30 प्रतिशत...

गर्मी से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, ओपीडी में 30 प्रतिशत तक का हुआ इजाफा

देहरादून: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डायरिया, हीट स्ट्रोक के मरीज बड़ी संख्या में आने की वजह से अस्पतालों की ओपीडी में 30 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया है।

देहरादून के दून अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है।  इनमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक से पीड़ित हैं।  ऋषिकेश एम्स, सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भी चालीस फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। 

वहीं, हरिद्वार के अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन पचास के करीब मरीज बढ़े हैं। उधर, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल की ओपीडी में पिछले महीने की तुलना में मरीजों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 

नैनीताल और यूएसनगर जिले के सरकारी अस्पतालों में डायरिया, वायरल फीवर, हीट स्ट्रोक की वजह से ओपीडी मरीजों की संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। डॉक्टरों ने बताया कि ओपीडी में 20 फीसदी तक मरीज डायरिया व हीट स्ट्रोक से पीड़ित आ रहे हैं। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments