Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदारमा घाटी की सड़क खुलने के बाद से प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर के...

दारमा घाटी की सड़क खुलने के बाद से प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर के पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी

देहरादून : सीपीडब्ल्यूडी ने दारमा घाटी की सड़क खुलने के बाद से प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। सड़क खुलने के बाद प्रशासन ने भी आज सोमवार से पर्यटकों के लिए इनलाइन परमिट जारी करने का काम शुरू कर दिया है।  इससे दांतू और दुग्तु के होम स्टे संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। सड़क खुल जाने से चीन सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही भी तेज हो गई है।

होम स्टे संचालक यात्रियों को प्रसिद्ध दानवीर जसुली शौक्याणी के बनाए धर्मशालाओं,  पंचाचूली ग्लेशियर सहित अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी दे रहे हैं। दांतू होम स्टे संचालक महेश दताल ने बताया कि करीब 100 पर्यटकों की बुकिंग हो गई है जो कुछ दिनों में आएंगे। आगरा से आए एसबीआई के अधिकारी धीरज कुमार और सचिन नौटियाल सहित अन्य पर्यटकों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन कर दारमा घाटी की खूबसूरती की सराहना की। एसडीएम के पेशकार खीमानंद भट्ट ने बताया कि व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर यात्रियों के लिए इनरलाइन परमिट आज से मिलने शुरू हो गए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments