Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमागों को लेकर उत्तराखंड प्रमुख संगठन ने की प्रेस वार्ता

मागों को लेकर उत्तराखंड प्रमुख संगठन ने की प्रेस वार्ता

देहरादून: उत्तराखंड प्रमुख संगठन ने ग्राम्य विकास मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर अपनी मागों को लेकर पत्र सौंप कर मौखिक वार्ता कीI संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम्य विकास मंत्री से पूर्व से चली आ रही मागों को राज्य में लागू करने के साथ, प्रमुखों को ब्लॉक अधिकारियों की सीआर लिखने के अधिकार देने की बात कहीI

सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष दर्शन दानू ने कहा कि उनके द्वारा जिन मागों के सम्बन्ध में ग्राम्य विकास मंत्री को पत्र सौंपा गया है, उसमें मुख्य जो मांगें हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्रियों के शासन काल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मान देय दिया जाय, जो 14 विषय पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के समय थे, उन्हें प्रमुखों को दिया जाय, क्षेत्र पंचायत स्तर पर सहायक डाटा एन्ट्री आपरेटर प्रत्येक क्षेत्र पंचायत को दिया जाय।

इस दौरान प्रमुख संगठन ने ग्राम्य विकास मंत्री सतपाल महाराज का आभार भी प्रकट किया, जिसमें उनके द्वारा प्रमुखों को बीडिओ की सीआर लिखने का अधिकार समेत प्रमुख निधि जारी करने को लेकर मौखिक सहमति दी गई।

इस मौके पर प्रमुख बचन पंवार, शैलेन्द्र कोहली, गठौर सिंह, राजेन्द्र भंडारी, प्रदीप रमोला, विनिता रावत, विनिता फर्त्याल, सुमन लता, धन सिंह धामी, निधि राणा, सुनिता कन्याल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments