Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरा...

भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरा घायल

देहरादून: अरुणाचल प्रदेश में आज बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।

सेना अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10 बजे की हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी थी| उन्होंने दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।  दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments