Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डयूएसडीएमए में शैडो कंट्रोल लगाने की कवायद शुरू

यूएसडीएमए में शैडो कंट्रोल लगाने की कवायद शुरू

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम में राज्य में स्थित सभी बांध परियोजनाओं के शैडो कंट्रोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को यूजेवीएनएल के डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशन में एसईओसी में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा की उपस्थिति में शैडो कंट्रोल स्थापित करने की टेस्टिंग की गई। राजकुमार ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही और यूएसडीएमए से कमांड मिलते ही डाकपत्थर बैराज के नियंत्रणाधीन सायरन बज उठा। उन्होंने बताया कि जल्द इसे कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा।
इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने सभी बांध परियोजनाओं को निर्देश दिए कि सभी तय समय के भीतर अपने-अपने शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के एसईओसी में स्थापित कर दें। बता दें कि यदि किन्हीं कारणों से बांध परियोजनाओं के नियंत्रणाधीन कंट्रोल रूम से खतरे का सायरन नहीं बजा तो उसे यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से बजाया जा सकेगा। वहीं इस दौरान डॉ. सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित यूएसडीएमए के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments