Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने वर्षा जलभराव की समस्या एवं वर्षा जल की निकासी हेतु व्यवस्थाएं बनाने के दृष्टिगत विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ धर्मपुर विधानसभा अन्तर्गत आईएसबीटी एवं रायपुर विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए रेखीय विभागों को क्षेत्र में जल निकासी हेतु व्यवस्थांए बनाने के निर्देश दिए। विधायक धर्मपुर एवं रायपुर द्वारा विगत दिवस हुई वर्षा के चलते विभिन्न स्थानो, सड़कों पर हुए जलभराव के दृष्टिगत उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को जल निकासी के बेहतर प्रबन्ध करने क निर्देश दिए ताकि जनमानस को असुविधा न हो।
आईएसबीटी में जभराव की समस्या के दृष्टिगत क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली एवं अन्य गणमान्यजनों द्वारा उक्त समस्या से शीघ निजात दिलाने हेतु कहा गया। जिस पर जिलाधिकारी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को रैपिड प्लान बनाते हुए जल निकासी का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
वंही रायपुर राजकीय चिकित्सालय के सामने खाली भूमि पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु क्षेत्रीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ जिलाधिकारी को उक्त समस्या का निराकरण कराने को कहा गया जिस पर जिलाधिकारी ने रेखीय विभाग सिंचाई, लोनिवि, नगर निगम आदि को आपसी समन्वय के साथ जलभराव से जल जनित रोग होने की संभावना एवं सुरक्षा के दृष्टिगत राजकीय चिकित्सालय रायपुर के सामने भूमि पर एकत्रित पानी की निकासी हेतु नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नालियों की सफाई एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों पानी की निकासी एवं नदी का चैनलाईजेशन के साथ ही नदी, नालों के किनारे बसे लोगों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर स्थानान्तरित किये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments