Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यमंकीपॉक्स को लेकर सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, जारी किए निर्देश

मंकीपॉक्स को लेकर सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, जारी किए निर्देश

देहरादून: दिल्ली में मंकीपॉक्स के कारण हुई एक व्यक्ति की मौत के बढ़ से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर विभाग की ओर से मंगलवार को एसओपी जारी की जा रही हैं। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी तक मंकीपॉक्स कोई संदिग्ध मामला नहीं आया है। जल्द ही केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव व रोकथाम के लिए एसओपी जारी की जाएगी।

विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे आईसोलेट कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाए।

बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार के एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments