Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकड़ी ठण्ड से बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उप जिलाधिकारी ने दिए अधिकारीयों...

कड़ी ठण्ड से बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उप जिलाधिकारी ने दिए अधिकारीयों को निर्देश

मसूरी: उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने, शीतलहर व मसूरी विंटर लाइन 2022 के दृष्टिगत किताबघर मसूरी से हाथी पांव, जॉर्ज एवरेस्ट, काला स्कूल रोड ,स्प्रिंग रोड आदि का निरीक्षण कियाI इस दौरान उन्होंने ओंस से बचाव, रेन बसेरा की व्यवस्था, कंबल वितरण, अलाव जलाने की व्यवस्थाआदि सुनिश्चित करने को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका समेत सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट तक निर्माणाधीन सड़क के साथ पार्किंग का भी निरीक्षण किया। सड़क निरिक्षण के बाद उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को बचे कार्य को तीन दिन के अंतर्गत समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं पार्किंग के निरिक्षण के दौरान आस पास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभाग को नोटिस आदि प्रेषित करते हुए यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित व्यक्तियों द्वारा स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो ऐसी स्थिति में यह अतिक्रमण इसी सप्ताह प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा।

इस मौके पर भोपाल सिंह चौहान नायब तहसीलदार मसूरी , डी एस कोहली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी, पुलिस ,राजस्व व् नगरपालिका मसूरी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments