Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअंतराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

देहरादून: 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ-साथ कई लोगों ने योग करके इस दिन को खास बनाया। योग गुरु बाबा रामदेव ने नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन भारतीय सनातन संस्कृति का अभिनंदन है, राष्ट्र का अभिनंदन है, जिसे पूरे विश्व में आत्मसात किया है।

बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में योग कर रहे हैं, और पूरे विश्व को भारतीय योग की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश को आगे ले जाने ना सिर्फ क्षमता है, बल्कि उनके पास अगले 25 वर्षों का विजन भी है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सोच और दृष्टिकोण का परिणाम होगा कि भारत जब अपनी आजादी का सौवां वर्ष बनाएगा तब वह विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और सामरिक शक्ति होगा। भारत विश्व को दशा और दिशा देने में समर्थ हो जाएगा, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण सोच और कार्य से ही संभव होगा।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उनका संकल्प है कि देश दुनिया में कोई भी व्यक्ति विशेषकर कोई भी राजनीतिक व्यक्ति मोटा ना रहे। इसके लिए उन्होंने योग के 5 सूत्र बताए। बाबा रामदेव ने दावा किया कि उनके आह्वान पर पतंजलि योगपीठ के लाखों स्वयं सेवकों ने पूरे विश्व में जगह-जगह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की शाखाएं लगाई है, जहां करोड़ों की संख्या में लोग आज के दिन योग कर रहे हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि योग ने तिलक वालों, टोपी वालों, पगड़ी और जटा वालों को एक मंच पर एक साथ ला दिया है बिना किसी भेदभाव के। आज यहां सभी एक साथ योग कर रहे हैं और निरोग हो रहे हैं। तन स्वस्थ रहेगा तो मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा, जिससे सकारात्मक विचार आएंगे और नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सद्भाव बढ़ेगा, राष्ट्र विकसित होगा, समाज खुशहाल बनेगा और भारत विश्व गुरु।

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से योग करा रहे हैं पर, उन्हें पहली बार कोई ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो कि योग करने में लगातार उनका साथ दे रहा है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस जबकि उनके बैठने के लिए स्टेज पर सोफे आदि की व्यवस्था थी पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी बजाय उनके साथ योग करना स्वीकार किया और पिछले करीब डेढ़ घंटे से वहां उनके साथ योग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments