Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयइजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ युद्धविराम को दी मंजूरी, 50 बंधकों...

इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ युद्धविराम को दी मंजूरी, 50 बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल का बड़ा फैसला

यरुशलम:  इजराइल की कैबिनेट ने फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के साथ युद्धविराम को बुधवार को मंजूरी दी, जिससे छह सप्ताह से जारी विध्वंसकारी युद्ध में कुछ दिन के लिए रोक लगेगी और गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के बदले इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीन के कैदियों को छोड़ा जाएगा।

इजराइली सरकार ने कहा कि समझौते के तहत हमास गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लगभग 240 बंधकों में से 50 को चार दिन में रिहा करेगा। सरकार ने कहा कि पहले बच्चों और महिलाओं को रिहा किया जाएगा।

बुधवार सुबह कैबिनेट में मतदान से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इजराइल हमास पर आक्रामक रुख फिर से शुरू करेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम कब से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे।

अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’ इजराइल ने कहा है कि जब तक वह हमास के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों रिहा नहीं करा लेता तब तक युद्ध जारी रखेगा। नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम के दौरान खुफिया प्रयास जारी रहेंगे जिससे सेना को अगले चरण की लड़ाई के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल के हवाई और जमीनी हमलों में 11,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 2,700 से अधिक लापता हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments