Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी.फिलहाल यत्रा पर रोक, मौसम साफ होने पर...

हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी.फिलहाल यत्रा पर रोक, मौसम साफ होने पर शुरू होगी यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते हेमकुंड साहिब में भरी बर्फबारी हुयी हैI जिस कारण फिलहाल बर्फबारी थमने तक हेमकुंड यात्रा को रोक दिया गया हैI गुरुद्वारा प्रबंधक, सेवा सिंह ने बताया कि जैसे ही बर्फबारी रुक जायेगी यात्रा फिर से पूर्व की तरह से संचालित की जायेगीI अभी गोविंदघाट व घांघरिया में हेमकुंड जाने वाले साढे़ सात हजार तीर्थयात्रियों को रोका दिया गया है।

भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड मौसम के सामान्य होने तक रोक दी गई है । दो दिनों से यहां मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में एक फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की अपील की है। पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रीयों व पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील करने के साथ , ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखने के लिए कहा है।

गुरुद्वारा प्रबंधक, सेवा सिंह ने जानकारी दी है कि बर्फबारी रुकने के बाद ही श्रधालुओं को यात्रा के लिए हेमकुंड जाने दिया जायेगा। वहीं चमोली एसपी श्वेता चौबे ने जानकारी दी है कि सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड की ओर जाने वाले यात्रियों को मौसम साफ होने तक घांघरिया और गोविंदघाट पर रोक दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments