Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाट्रेलर वाहन खाई में गिरने से सवार जेसीबी ऑपरेटर की मौत

ट्रेलर वाहन खाई में गिरने से सवार जेसीबी ऑपरेटर की मौत

टिहरी: ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाना में तैनात इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रेलर चालक बृजपाल पुत्र बलवंत सिंह रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल के छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई। परन्तु ट्रेलर में सवार जेसीबी ऑपरेटर मनोज निवासी लोहाघाट चंपावत की मौत हो गईI दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची।

चालक बलवंत सिंह ने बताया कि ट्रेलर में जेसीबी ऑपरेटर भी सवार था। जिसके बाद जेसीबी ऑपरेटर की रात में तलाश की गई, मगर वह नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह उसकी दोबारा खोज की गयी जिसमें आपरेटर का शव खाई से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments