Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजिम कार्बेट से लाई बाघिन को सीएम धामी ने जंगल में छोड़ा

जिम कार्बेट से लाई बाघिन को सीएम धामी ने जंगल में छोड़ा


देहरादून :राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में जिम कार्बेट पार्क से लाई गयी बाघिन को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाड़े से जंगल में छोड़ा। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री ने बाघिन को छोड़ने के लिए बाड़े का गेट खोला।
इस बाघिन को सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। जहां उसे बाड़े में रखा गया। इस दौरान बाघिन के व्यवहार व स्वास्थ्य की निगरानी की गयी। पार्क निदेशक डा साकेत बडोला के मुताबिक बाघिन एकदम स्वस्थ है और उसका व्यवहार सामान्य है। उसे रेडियो कालर लगाया गया है, ताकि जंगल में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
दरअसल, राजाजी पार्क के दक्षिणी पश्चिम हिस्से में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बीते कई सालों से प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी पार्क के इस हिस्से में बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पूर्व 24 दिसंबर 2020 को एक बाघ और नौ जनवरी 2021 को एक बाघिन को यहां लाया जा चुका है। आने वाले दिनों में अभी दो ओर बाघ यहां लाए जाने की योजना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments